चुकंदर ऑफ मास्टर खेती: आधा बीघा में 30,200 रुपये का मुनाफा कैसे हुआ? (पूरी लागत और कमाई का हिसाब)
अगर सही समय पर सही फसल चुन ली जाए, तो कम जमीन में भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण है चुकंदर की खेती। हमने अक्टूबर महीने में आधा बीघा खेत में चुकंदर की बुवाई की और कुल मिलाकर लगभग 30,200 रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इस अनुभव के आधार पर हम समझेंगे कि क्यों चुकंदर को “मास्टर खेती” कहा जा सकता है।
चुकंदर की बुवाई और शुरुआती तैयारी
हमने आधा बीघा खेत में चुकंदर का बीज डाला
बीज की कीमत: ₹5000 (1 किलो)
सिंचाई - 5 बार
निंदाई-गुड़ाई - 3 बार
खाद - 1 बार
निंदाई-गुड़ाई खर्च - ₹2500
दवाई स्प्रे - ₹800
खाद - 500
इस तरह शुरुआती देखभाल में कुल लागत धीरे-धीरे बढ़ती गई, लेकिन फसल की बढ़वार अच्छी बनी रही।
पहली हार्वेस्टिंग: बढ़िया शुरुआत
दिसंबर में पहली बार चुकंदर की हार्वेस्टिंग की गई।
उत्पादन: 8 क्विंटल (800 किलो)
बाजार भाव: ₹20 प्रति किलो
कुल आमदनी: ₹16000
मजदूरी (6 मजदूर): ₹1800
पहली कटाई में कुल खर्च (बीज + खाद + दवाई + निंदाई-गुड़ाई + मजदूरी) मिलाकर लगभग ₹10,600 हुआ और आमदनी ₹16000 रही।
पहली हार्वेस्टिंग में शुद्ध लाभ: ₹5400
यह शुरुआत किसान के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली रही।
दूसरी हार्वेस्टिंग: ज्यादा उत्पादन, अच्छा फायदा
करीब 20 दिन बाद दूसरी हार्वेस्टिंग की गई।
उत्पादन: 14 क्विंटल (1400 किलो)
बाजार भाव: ₹16 प्रति किलो
कुल आमदनी: ₹22400
मजदूरी (8 मजदूर): ₹2400
इस बार सिर्फ मजदूरी खर्च था, क्योंकि बीज और दवाई का खर्च पहले ही हो चुका था।
दूसरी हार्वेस्टिंग में शुद्ध लाभ: ₹20000
हालांकि भाव पहली बार से कम था, लेकिन उत्पादन ज्यादा होने से मुनाफा बढ़ गया।
तीसरी हार्वेस्टिंग: कम भाव, फिर भी लाभ
15 दिन बाद तीसरी और अंतिम हार्वेस्टिंग हुई।
उत्पादन: 8 क्विंटल (800 किलो)
बाजार भाव: ₹9 प्रति किलो
कुल आमदनी: ₹7200
मजदूरी (6 मजदूर): ₹1800
तीसरी हार्वेस्टिंग में शुद्ध लाभ: ₹5400
भाव कम होने के बावजूद फसल ने लागत से अधिक पैसा दिया।
पूरी फसल का कुल हिसाब (आधा बीघा)
विवरण राशि (रुपये में)
कुल उत्पादन 30 क्विंटल
कुल आमदनी ₹45,000
कुल खर्च ₹14,800
शुद्ध लाभ ₹30,200
यह आंकड़े बताते हैं कि आधा बीघा खेत से 30,200 रुपये का मुनाफा कमाया जा सकता है।
क्यों चुकंदर है “मास्टर खेती”?
1. कम समय में तैयार फसल – 60 से 90 दिन में उत्पादन।
2. तीन बार कटाई का मौका – एक ही बुवाई से कई बार आमदनी।
3. सब्जी मंडी में स्थिर मांग – सलाद और जूस के लिए हमेशा मांग रहती है।
4. कम क्षेत्र में ज्यादा उत्पादन – आधा बीघा में 30 क्विंटल।
5. सिंचाई और देखभाल आसान – ज्यादा तकनीकी खर्च नहीं।
चुकंदर की खेती में ध्यान रखने योग्य बातें
बुवाई अक्टूबर-नवंबर में करें।
बीज अच्छी कंपनी का लें।
15–20 दिन के अंतराल पर निराई-गुड़ाई करें।
समय पर दवाई का छिड़काव करें।
मंडी भाव पर नजर रखें, ताकि सही समय पर
बिक्री हो। क्योंकि घाट मुनाफा सब मंडी
भाव के आधार पर चलता है
आप लोगों ने एक बात नोटिस की
होगी की इसमे वाहन खर्च नहीं जोड़ा गया क्योंकि इस चुकंदर की फसल को किसी एजेंट यानि
कमीशन पर काम करने वाले के माध्यम से मंडी भिजवाना पड़ता है क्योंकि यह फसल हर कही नहीं
बिकती है जिसमे वाहन खर्च उसी का होता है
यदि आप चाहते हो की आप ही फसल
को मंडी भेजो तो इसमे वाहन खर्च भी शामिल हो जाता है इससे एक फायदा यह भी होता है की
आपको फसल के अच्छे भाव मिल जाते है
चुकंदर की मंडी की बात करे
तो इसे सब्जी मंडी मे बेचना पड़ता है
1. रतलाम (10 -15 क्विंटल )
2. मंदसौर (2- 5 क्विंटल )
3. जयपुर
4. दिल्ली आजादपुर मंडी
5. भीलवाडा
नोट- “किसान अपने विवेक से काम ले”
हमारे अनुभव से साफ है कि चुकंदर ऑफ मास्टर खेती सच में एक फायदे का सौदा है। आधा बीघा जमीन में कुल 30 क्विंटल उत्पादन और 30,200 रुपये का शुद्ध लाभ यह साबित करता है कि सही योजना, समय पर सिंचाई और मंडी की समझ से छोटी जोत वाला किसान भी अच्छा मुनाफा कमा सकता है।
अगर किसान भाई पारंपरिक फसलों के साथ-साथ चुकंदर जैसी नगदी सब्जी को अपनाएं, तो उनकी आमदनी में निश्चित रूप से बढ़ोतरी हो सकती है।
चुकंदर की खेती न केवल लाभदायक है, बल्कि कम जोखिम और कम समय में तैयार होने वाली फसल भी है — इसलिए इसे “मास्टर खेती” कहना गलत नहीं होगा।



एक टिप्पणी भेजें