Central government ne hatai wheat se stock limit किसानों और व्यापारियों को क्या होगा फायदा?

 

Central government ne hatai wheat se stock limit, किसानों और व्यापारियों को क्या होगा फायदा?

Central government ne hatai wheat se stock limit किसानों और व्यापारियों को क्या होगा फायदा?


देश में गेहूं की बेहतर उपलब्धता और बाजार में कीमतों में आई नरमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गेहूं पर लागू stock limitयानी भंडारण सीमा को हटा दिया है।

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा 5 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, मई 2025 में लगाया गया stock limit ऑर्डर तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय निजी संस्थाओं के पास पिछले साल की तुलना में करीब 30 लाख मीट्रिक टन (LMT) अधिक गेहूं उपलब्ध है। मजबूत आपूर्ति और स्थिर बाजार स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है, ताकि आने वाले त्योहारी सीजन से पहले बाजार में अनावश्यक दबाव न बने।


stock limit हटाने की मुख्य वजह

देश में गेहूं की रिकॉर्ड उपलब्धता

निजी गोदामों में पर्याप्त स्टॉक

बाजार में कीमतों में स्थिरता

सप्लाई चेन को मजबूत करने की आवश्यकता

Government का मानना है कि जब बाजार में पर्याप्त आपूर्ति मौजूद है, तब stock limit बनाए रखने की जरूरत नहीं है।


किसानों को क्या होगा फायदा?

मंडियों में व्यापार सुचारु रहेगा

बेहतर मांग से किसानों को उचित मूल्य मिलने की संभावना

गेहूं की खरीद और बिक्री में रुकावट कम होगी

अगर बाजार में खरीद आसान होगी तो किसानों को भी अपनी फसल बेचने में सुविधा मिलेगी।

व्यापारियों और उपभोक्ताओं को कैसे मिलेगा लाभ?

व्यापारियों को भंडारण और आवाजाही में आसानी

सप्लाई चेन मजबूत होगी

कीमतों में अचानक उछाल की संभावना कम

उपभोक्ताओं को स्थिर और संभवतः सस्ता गेहूं

त्योहारी सीजन से पहले यह फैसला बाजार को संतुलित रखने में मदद कर सकता है 


PM Kisan Yojana 2026 New List: नाम कैसे चेक करें, किसे मिलेगा लाभ?


 क्या पूरी तरह खत्म हुई निगरानी?

नहीं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि निगरानी जारी रहेगी।

सभी गेहूं भंडारण करने वाली संस्थाओं को हर शुक्रवार अपनी स्टॉक स्थिति सरकारी पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा।

इसका उद्देश्य है:

जमाखोरी पर रोक

बाजार में पारदर्शिता

कीमतों पर नियंत्रण

Post a Comment

और नया पुराने